Followers

Showing posts with label #ganesh #religion #darma. Show all posts
Showing posts with label #ganesh #religion #darma. Show all posts

Sunday, March 12, 2023

गणेश जी भगवान की कहानी |

 गणेशजी भगवान की चिमटी में चावल और चम्मच में खीर वाली कहानी

     

       एक बार गणेशजी भगवान बालक रूप धारण कर पृथ्वी पर निकले | उन्होंने एक चम्मच दूध ले लिया और चिमटी में चावल लेकर सबको कहने लगे – कोई माई खीर बना दो , कोई माई खीर बना दो | परन्तु सबने बालक समझकर हंसकर टाल दिया |


एक बुढिया माई बोली बेटा तेरा नाम क्या हैं ? ला मैं तेरी खीर बना दू | बालक ने कहा मेरा नाम गणेश हैं | गणेश दूध और चावल माई को देकर चला गया | बुढिया माई ने छोटी भगोनी में दूध चढाया परन्तु दूध छीज गया और चावल जल गये | जब बालक रूपधारी गणेश आया और पूछा – माई खीर बना दी तब बुढिया माई ने कहा ! छोटी भगोनी में दूध चढाया परन्तु दूध छीज गया और चावल जल गये | तब गणेश जी ने कहा ! माई तुझे तो बनाना नहीं आता तू स्नान ध्यान से निर्वत होकर गणेशजी भगवान का नाम लेकर बड़ा भगोना चढ़ा देना | खीर बन जायेगी | दुसरे दिन बुढिया माई ने वैसा ही किया और खीर बन गई |


बुढिया माई अपनी बहूँ से बोली मैं गणेश को बुला कर लाती | बुढिया माई नगरी में गणेश को आवाज लगाने लगी गणेश , गणेश | गणेश जी भगवान प्रकट हुए और बोले माई मेरे तो भोग लग गया | तब बुढिया माई बोली हे गणेश भगवान आपको भोग कैसा लगा तब गणेशजी भगवान ने कहा ! माई तेरी बहूँ ने मेरा नाम लेकर हे गणेशजी भगवान भोग लगना ऐसा कहकर एक कटोरी खीर पिली | मैं तो श्रद्धा और प्रेम का भूखा हूँ | तब बुढिया माई बोली हे गणेश जी भगवान बहूँ के भ्रम को बनाये रखना किसी को मत बताना | अब मैं क्या करू | तब गणेशजी भगवान ने कहा – हे बुढिया माई नगरी जीमा दे और जो बचे उसे घर के चारों कोनों में गाढ़ दे तेरे अन्न धन के भंडार भर जायेंगे |           

             बुढिया माई ने नगरी नूत दी लोगो ने कहा गरीब बुढिया माई क्या जिमाएगी | पर चलो उसके घर पर पानी का लोटा ही गिरा कर आयेंगे | जो भी आया जीम कर गया किसी ने भी ऐसी स्वादिष्ट खीर पहले कभी नहीं खाई थी | सबने बुढिया माई से पूछा तब बुढिया माई ने निष्कपट भाव से सारी बात बता दी | सारा गाँव बुढिया माईकी बात सुन कर बुढिया माई की श्रद्धा भक्ति भोलेपन की प्रशंसा कर रहे थे | बुढिया माई के अन्न धन के भंडार भर गये झोपडी की जगह महल बन गया | हे गणेश जी भगवान जैसा बुढिया माई को दिया वैसा सबको देना सब पर अपनी कृपा बनाये रखना | गणेश जी भगवान ऐसे ही हैं जो जिसकी कामना होती हैं उसे पूर्ण कर देते हैं |


भारतीय संस्कृति को जाने : 

भारतीय महिलाएं चूड़ियां क्यों पहनती हैं 

दशा माता व्रत नौवें दिन की कथा

“दशा माता व्रत के नौवें दिन श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।”  प्राचीन समय की बात है। एक नगर म...